जालौन-उरई। सरकार के दिशा निर्देश के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिशु स्वागत केंद्र खोल दिया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. मुकेश राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास के निर्देश पर अस्पताल परिसर के मुख्य द्वार पर पालना रखा गया है। जिसका नाम शिशु स्वागत केंद्र है। इसमें बिन ब्याही मां लोकलाज के कारण नवजात शिशु को नाला या सड़क के किनारे लावारिस फेकने की बजाय अस्पताल के पालने में डाल सकती है। अगर किसी को सड़क पर लावारिस शिशु मिलता है तो वह भी उठाकर उसे पालने में डाल सकता है। लावारिस शिशु की परवरिश स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जायेगी।

Leave a comment