जालौन-उरई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी में जुआ के फड़ पर दो लोग आपस में भिड़ गये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों लोगों के लोगों को पकड़कर कोतवाली में बंद कर दिया।
जुआ पर अंकुश लगाने के पुलिस के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। जिसकी वजह से क्षेत्र के हर गांव में फड़ जम रहे हैं। रविवार को एक फड़ पर श्यामजी तिवारी पुत्र घनश्याम तथा कपिल पुत्र रामशंकर के बीच शुरू हुई मुंहचांही मारपीट में बदल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को पकड़कर कोतवाली में ले आये।






Leave a comment