जालौन-उरई। चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला भवानीराम से 1 किलो 600 ग्राम गांजा समेत युवक को पकड़ा। जिसे कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।
चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्रा ने सटीक सूचना पर अपनी टीम के साथ नगर के मोहल्ला भवानीराम में आजाद पुत्र रामजानकी के घर छापा मारा। जहां से पुलिस ने 1 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ उसे पकड़ लिया। मादक द्रव्य अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।






Leave a comment