जालौन-उरई। महिलाओं को स्वालंबी बनाने के लिए उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के तत्वावधान में चुर्खीवाल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें कृषि वैज्ञानिकों ने महिलाओं को कई उपयोगी जानकारियां दीं।
श्रमजीवी दलित महिला उत्थान समिति के कार्यालय में हुए इस आयोजन में 50 महिलाओं को निःशुल्क जागरूकता प्रशिक्षण दिया गया। जिसे कृषि वैज्ञानिक डा. राजीव और डा. राजकुमारी ने संबोधित किया। समिति की प्रबंधक महादेवी कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं के निदान के लिए समिति हर संभव प्रयासरत है। उन्हें तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास भी गंभीरता पूर्वक किया जा रहा है।

Leave a comment