कोंच-उरई । एक व्यक्ति ने किसान के खेत पर बने घर में आग लगा दी जिसमें उक्त किसान का अनाज, भूसा, पाइप तथा अन्य सामान जल कर राख हो गये। रिपोर्ट लिखाने गये पुलिस ने उक्त किसान की पुलिस ने नहीं सुनी और चलता कर दिया जिसके चलते किसान को न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। न्यायालय ने 156 (3) के तहत एफआईआर दर्ज करने के आदेश किये हैं।
विकासकुमार पुत्र नरेश शुक्ला निवासी बदनपुरा ब्लॉक के पीछे ने न्यायालय के आदेश से कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुये बताया है कि 9 मई 2018 को राममूरत तथा नौने पुत्रगण रामभरोसे निवासी ग्राम लौना ने उसके स्प्रिंकलर सेट के 80 पाइप, 50 कुंतल गेहूं, 25 कुंतल भूसा तथा ट्रैक्टर के टायर में आग लगा दी जिससे सारा सामान जल कर राख हो गया। इस मामले की रिपोर्ट लिखाने वह कोतवाली गया लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई जिसके बाद उसे न्यायालय की शरण में जाकर इंसाफ मांगना पड़ा।






Leave a comment