कोंच-उरई । न्यायालय के आदेश से चोरी के दो मामलों में कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की हैं जिनमें सात लोगों की नामजदगी की गई है। जानकारी के मुताबिक पहला मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महलुआ का है जिसमें मनीषकुमार पुत्र लल्लूसिंह ने एफआईआर दर्ज कराते हुये बताया है कि 11 जून 2018 को उसका महिन्द्रा ट्रैक्टर नं. यूपी 92 एस 3836 खेत पर स्थित नलकूप पर खड़ा था जिसे प्रमोदकुमार पुत्र कल्लू यादव निवासी रेंढर थाना रेंढर चुरा ले गया। दूसरा मामला कस्बे के मोहल्ला गोखलेनगर का जिसमें आशीषकुमार पुत्र जगदीश ने न्यायालय के आदेश से मुकदमा दर्ज कराते हुये बताया कि परशुराम पुत्र भागीरथ, मंगल पुत्र फज्जू, फज्जू पुत्र अज्ञात तथा धैरपुर बाली पत्नी परशुराम ने 29 मई 2018 की रात्रि उसकी दुकान से पांच सौ रुपये नकद, दो अंगूठी सोने की, दो झुमकी सोने की चोरी कर ले गये थे।

Leave a comment