उरई। शहर कोतवाली की बल्लभ नगर चौकी पुलिस ने मोहल्ला शिवपुरी में चार जुआरियों को रंगे हाथों दबोच लिया।
रविवार को देर शाम मोहल्ला शिवपुरी में एक स्थान पर जुए का फड़ जमा होने की जानकारी बल्लभ नगर चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार यादव को मिली। जिस पर उन्होंने बताये गये अडडे पर सटीक दबिश दे डाली। कार्रवाई में रविंद्र, सुनील, सौरभ और वरुण को रंगे हाथों ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी खेलते हुए पकड़ा गया। फड़ से 1700 रुपये की बरामदगी भी हुई।

Leave a comment