उरई। डीएम आवास के सामने छात्राओं ने सड़क पर धरना देकर जाम लगा दिया। जिससे पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया।
आर्यकन्या इंटर कालेज की छात्रायें प्रिंसिपल द्वारा कालेज का गेट बंद कराकर उनका प्रवेश न होने देने से बौखलाई हुईं थीं। गुस्से में उन्होंने असाधारण निर्णय लिया और वे डीएम आवास के सामने धरना देकर बैठ गईं। उनकी मांग डीएम को बुलाने की थी। तांकि वे उन्हें अपनी समस्या बता सकें।
छात्राओं के बबाल की खबर आने पर अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गये। भारी तादाद में कोतवाली का फोर्स मौके पर भेजा गया। सिटी मजिस्ट्रेट पूनम निगम भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने छात्राओं को समझाने में काफी माथा पच्ची की। आखिर में उनके प्रयास कामयाब रहे और छात्राएं जाम खत्म कर वापस चली गईं।

Leave a comment