उरई। डकोर ब्लाक के करमेर गांव स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय का ताला अराजक तत्वों ने रविवार की रात फिर तोड़ डाला। हालांकि उन्हें कोई सामान चोरी कर ले जाने में कामयाबी नही मिल पाई।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रामकुमारी ने आटा थाने में इसकी तहरीर देते हुए बताया कि पहले भी विद्यालय में इस तरह की हरकत की जा चुकी है। जिससे असुरक्षा का माहौल बन गया है। उन्होंने पुलिस से यह हरकत करने वाले अराजक तत्वों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की तांकि विद्यालय में पढ़ने के लिए आने वाली बालिकाएं आश्वस्त हो सकें।

Leave a comment