जालौन-उरई। वैवाहिक मुकदमों को वापस कराने के लिए साथियों के साथ पत्नी के पास उसे धमकाने के लिए पहुंचना पति देव को भारी पड़ा। पीड़ित पत्नी ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।
वर्षा निवासी ग्राम छिरिया सलेमपुर का पति के साथ स्थानीय अदालत में वैवाहिक मुकदमा चल रहा है। सोमवार को तारीख होने से दोनों पक्ष आये थे। वर्षा तारीख करके जब वापस लौट रही थी तभी बरका इंदरगण निवासी उसका पति गोविंद सिंह अपने कुछ साथियों को लेकर रास्ते में उसे घेरने पहुंच गया। वर्षा के अनुसार गोविंद सिंह ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उसका कहना था कि वह मुकदमा वापस कर ले वरना उसकी खैर न होगी। इसी बीच पीड़िता ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस देखते ही पति और उसके साथी भाग निकले।

Leave a comment