उरई। भाकपा नाले के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को संविधान जलाने वालों और मिर्जापुर में दलितों को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश करने वाली सामंती ताकतों के खिलाफ जुलूस निकालकर धरना प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन दिया।
प्रदर्शन का नेतृत्व माले के सचिव का. राजीव कुशवाहा, उत्तर प्रदेश निर्माण मजदूर यूनियन के प्रांतीय सह सचिव का. रामसिंह चैधरी, आशोक दोहरे, का. हरीशंकर, का. आशाराम और का. कांशीराम ने किया। चरण सिंह, प्रताप, देवदयाल, हीरा सिंह, रामजी, सलामत, बृजमोहन कुशवाहा, हरीदास, लखनलाल, संतराम, कांशीराम वर्मा, लाल सिंह कुशवाहा, कुंवर ंिसंह, देवीदीन, हरीबाबू, भोला शंकर, ज्ञान सिंह, साबिर, संतोष फीरोज, कैलाश पाल, रामस्वरूप साहू, अब्दुल हमीद आदि भी शामिल रहे।






Leave a comment