उरई। साईं बाबा ट्रैनिंग इंस्टीटयूट व मानवाधिकारी वेलफेयर एसोशिएशन के तत्वावधान में चुनाव को लेकर मतदाता साक्षरता जागरूकता मिशन व जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एक प्रतिभा की खोज का पुरस्कार वितरण समारोह गुरु रोपण शिक्षण सेवा संस्थान महाविद्यालय में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान संघ के अध्यक्ष अमित द्विवेदी इतिहास रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सभी लोगों को अपने मत का प्रयोग ईमानदार जनप्रतिनिधि के चुनाव के लिए करना चाहिए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सारिका तिवारी आनंद ने कहा कि यदि यह लगता है कि कोई भी प्रतिनिधि सही नही है तो मतदाता नोटा का प्रयोग करें। मतदान में जातिवाद, धर्मवाद की भावना आड़े नही आनी चाहिए। इसी क्रम में जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एक प्रतिभा की खोज का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर एमएलबी इंटर कालेज के शुभम कुमार, द्वितीय स्थान पर आकांक्षा सोनी व तृतीय स्थान पर शहीद चंद्रशेखर आजाद के वरुण तिवारी रहे। सारिका तिवारी ने उनको शील्ड व प्रमाण पत्र दिया।
इस मौके पर गुरु रोपण सेवा शिक्षण संस्थान के प्राचार्य अतुल सक्सेना, मानवाधिकार वेलफेयर एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सारिका तिवारी आनंद, उपाध्यक्ष नईम, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनमीत, श्याम सोनी, साईं बाबा ट्रेनिंग इंस्टीटयूट के व्यवस्थापक राजीव दुबे, डारेक्टर मोहित कुमार, प्रबंधक अब्दुल सलाम, प्राचार्य सौरभ द्विवेदी, मानवाधिकार वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्याम सोनी, मीडिया सचिव दीपक गुप्ता, पंकज पाल, रविंद्र चैरसिया, रवि नामदेव, राहुल पांचाल, शिव सिंह, विशाल पाराशर, जनपद जालौन के विभिन्न ग्रामों से ग्राम प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a comment