उरई। शहीद दिवस के उपलक्ष्य में कुठौंद थाने के हदरुख स्थित शहीद राजवीर स्मारक पर गुरुवार को पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के जिला संयोजक नरेंद्र द्विवेदी की नेतृत्व में टीम अमित सिंह सेंगर ने पूरे परिसर की सफाई की और पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों की प्रतिमाओं पर माला चढ़ाईं।
इस अवसर पर कुठौंद के खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार, मनमोहन सिंह, नानू तिवारी, कपिल सेंगर, राहुल सेंगर, जसवीर, अमन, आकाश, सत्यम, नीरज, दीपू तोमर, गुडडू, रामजी तिवारी, रामकिशोर, शिवम, कुलवीर, पवन, भवानी, पुनीत, संदीप, अनिल पाल, दीपेंद्र, विनोद, रशीद, राजेंद्र, राधेश्याम, दीपक, सोनू, सौरभ, शिवम, निशान्त, सूरज, सागर आदि सैकड़ों युवा मौजूद रहे।






Leave a comment