
उरई । जिला न्यायालय परिसर में शुक्रवार को दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शोक सभा आयोजित हुई । साथ ही उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार के आदेश पर सभी न्यायालयो मे अवकाश रखा गया ।
भारतीय राजनीति के अजातशत्रु नेता अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से आज यहा भी हर क्षेत्र मे लोग गमगीन नजर आए । अधिवक्ता भी इससे अछूते नहीं थे । जनपद न्यायालय परिसर मे अधिवक्तायों ने आपात शोकशभा आयोजित की जिसमे बार संघ के पदाधिकारियों के साथ साथ लगभग समूचा अधिवक्ता समुदाय सामील रहा । इस अवसर पर वक्तायो ने अटल विहारी वाजपेयी को महान विश्व नेता बताते हुये उनके निधन को देश के लिए अपूर्णीय क्षति निरूपित किया । अधिवक्तायों ने कहा कि उनके विचारो और कार्यो से देख को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी ।
बार संघ के पूर्व अध्यक्ष यागदत्त त्रिपाठी, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष करुनेन्द्र मोहन श्रीवास्तव, मंत्री अनुज कुमार शर्मा, शिवाकान्त पाठक, हरचरन ताहरपुरी, शंकर लाल तरसौलिया , विनोद गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।






Leave a comment