
उरई । दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के निधन के शोक मे आज माधौगढ़ मे बाजार बंदी रही । उनके लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता राज किशोर गुप्ता ने और संचालन राघवेंद्र व्यास ने किया । सभा मे अटल विहारी वाजपेयी को एक ऐसा नेता बताया गया जिसका न केवल देश के सभी वर्गो मे बल्कि पूरी दुनिया मे आदर होता था । उन्होने भारतीय राजनीति को नयी दिशा दी । देश उनको कभी भुला नहीं पाएगा । शोक सभा मे बड़े रेज़ा , लखन रेज़ा , रामलाल गुप्ता , कुलदीप सोनी, बंटी गुप्ता , पिंटू तरसोलिया, राजबहादुर सिंह भदौरिया, कुलदीप सिंह लल्ला , अवनीश सिंह , देवेंद्र भदौरिया , अमरनाथ शर्मा , शम्भू, शिवम आदि उपस्थित थे ।






Leave a comment