उरई । एट थाना क्षेत्र के बिरगुवा खुर्द गाव मे एक विवाहिता ने फाँसी लगा ली । मृतका की मानसिक हालत ठीक नहीं थी ।

उक्त ग्राम निवासी विनोद राठौर की 26 वर्षीय पत्नी अर्चना राठौर की मानसिक हालत खराब थी जिसके चलते शुक्रवार को उसने फाँसी लगा ली । घर के लोगो को जब इसका पता चला तो उनमे कोहराम मच गया । मृतका का मायका लुहारी थाना समथर जिला झाँसी मे था । घटना की जानकारी उसके मायके भेजी गयी जिसके बाद उसके पिता पहुँचे और उन्होने एट आकर पुलिस को तहरीर दी कि उनकी लड़की कई वर्षो से विक्षिप्त थी । इसी वजह से उसने फाँसी लगायी है । इसलिये वह ससुरालियों पर कोई कार्यवाही नहीं चाहता है ।

Leave a comment