उरई । थाना रामपुरा क्षेत्र के जगम्मनपुर मे बीती रात चोरो ने कहर ढा दिया । उन्होने छोटे लाक्षाकार की दुकान का ताला काट कर 50 हजार रूपये का माल पार कर दिया । इसके बाद राममोहन तिवारी की मोबाइल की दुकान के ताले काटे लेकिन दुकान मे सेंट्रल लाँक होने के कारण उन्हे चोरी करने मे कामयाबी नहीं मिल पायी । इसके बाद चोर प्रदीप शुक्ला के घर मे घुसे लेकिन आहट मिल जाने से प्रदीप शुक्ला जाग गए जिससे चोरो को उल्टे पैरो भागना पड़ा । पीड़ितो ने जगम्मनपुर चौकी मे इसे लेकर तहरीर दे दी है ।






Leave a comment