उरई । एट थाना क्षेत्र मे हाइवे पर ग्राम जखौली के पास दो मोटर साइकिलों मे आमने-सामने हुई भिड़ंत मे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । पिंडारी निवासी दीपू राजपूत अपनी बाइक से पिरौना की और जा रहे थे । उधर झाँसी की तरफ से लौना कोतवाली मोंठ निवासी राघवेंद्र अपने एक साथी को बैठा कर चले आ रहे थे । जखौली के पास दोनों मोटर साइकिलें सीधे आमने-सामने भिड़ गयी जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से चुटहिल होकर दूर जा गिरे । राहगीरों की सूचना पर हाइवे की एंबुलेंस मौके पर पहुँची जिसने तीनों को लाकर जिला अस्पताल मे भर्ती कराया ।

Leave a comment