उरई। कोंच कस्बे में शनिवार को सुबह समाजवादी पार्टी के एक युवा नेता की नहाते समय करंट लग जाने से मौत हो गई जिससे कस्बे भर में माहौल गमगीन हो गया है।
समाजवादी पार्टी के युवा नेता राघव गुर्जर मूल रूप से खुटैला गांव के रहने वाले थे। लेकिन वे कोंच के मोहल्ला सुभाष नगर में रह रहे थे। आज सुबह नहाते समय उन्हें विद्युत करंट लग गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उदीयमान नेता की अकाल मौत की खबर से पूरे कोंच कस्बे और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राघव गुर्जर कोंच नगर पालिका के गत कार्यकाल में पार्षद भी रह चुके थे।






Leave a comment