उरई। बाइक सवार की रात में विद्युत पोल से टकरा जाने के कारण गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही मौत हो गई।
थाना चुर्खी के ग्राम मुसमरिया निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ राजू सिंह (52वर्ष) शुक्रवार को रात में बाइक से घर आ रहा था। तभी जोल्हूपुर-मदारीपुर रोड पर महेबा के पास उसकी बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे गंभीर रूप से घायल हो जाने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह जब राहगीर वहां से गुजरे तब इस हादसे का पता चला। चुर्खी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।






Leave a comment