जालौन-उरई। कोतवाली क्षेत्र में अराजकता सीमा पार करने लगी है। एक युवक के साथ रास्ते में गाली-गलौज से मना करने पर चाकूबाजी की घटना हो गई जिससे उसकी हालत मरणासन्न है।
ग्राम हरीपुरा के पुनीत पुत्र परमात्माशरण पिपरमेंट की जड़ लेकर शनिवार को जा रहे थे। तभी जगनेवा निवासी रामू गुर्जर और अवनीश ने उनका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदाम पंजीकृत कर लिया है।

Leave a comment