जालौन-उरई। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण कस्बे के लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। कई अनहोनी घटनाएं इसके चलते हो चुकी हैं। इसके अलावा चैकिंग की आड़ में कोतवाली में फर्जी तहरीर भेजकर उपभोक्ताओं से सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है। जिससे भ्रष्टाचार के मामले में भी बिजली विभाग यहां सुर्खियों मे है।
जालौन कस्बे में विद्युत व्यवस्था का कोई पुरसाहाल नही है। फाल्ट और अंधाधुंध कटौती के कारण पेयजल संकट भी गहराया हुआ है। ऐसे में अगर अवर अभियंता उपभोक्ताओं की काल रिसीव कर उन्हें सांत्वना दे दें तो भी लोगों को काफी तसल्ली मिल सकती है। पर वे काल रिसीव करना भी गंवारा नही करते। इस संबंध में उप जिलाधिकारी भैरपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के रवैये की जांच कराई जा रही है।

Leave a comment