जालौन-उरई। कोतवाली क्षेत्र में पतियों के हवालात जाने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। रविवार को एक और पति को उसकी पत्नी की शिकायत पर हवालात का मुंह देखना पड़ा।
कोतवाली क्षेत्र के क्यामदी में गुडडी देवी ने पुलिस में शिकायत की कि उसके पति ठाकुर दास आये दिन उसके साथ गाली-गलौज करके मारपीट करते हैं। उनके पड़ोसियों ने भी इसकी पुष्टि की। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ठाकुरदास को दबोच लिया और शांति भंग की धाराओं में उसका चालान कर दिया।
उधर लौना रोड पर शराब पीकर उत्पात कर रहे ताहिर पुत्र मुमताज को भी पुलिस ने मोहल्ले वालों की शिकायत पर पकड़ लिया और शांति भंग में उसका चालान कर दिया।

Leave a comment