जालौन-उरई। यहां तहसील परिसर में लगा जनरेटर कई दिनों से खराब हैं जिसकी वजह से किसान अपनी खतौनी के लिए दरदर भटकने को मजबूर हो रहे हैं।
तहसील परिसर में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जनरेटर का इंतजाम है तांकि लाइट चली जाने पर काम-काज में कोई रुकावट न आने पाये। लेकिन कई दिनों से यह जनरेटर खराब है। अधिकारी इसकी कोई परवाह नही कर रहे जबकि दूर-दराज से खतौनी निकालने के लिए आने वाले किसानों को इसकी वजह से बैरंग लौट जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस वजह से लोगों में प्रशासन के प्रति रोष देखा जा रहा है।






Leave a comment