उरई। जालौन में अब बस यात्रियों को देवनगर चौराहे पर भटकते हुए गाड़ी का इंतजार नही करना पड़ेगा। रोडवेज ने वहां बस अडडा बनाने की तैयारी कर ली है।
इसी क्रम में परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक और अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने रविवार को चुर्खी रोड स्थित फर्दनवीस प्राथमिक विद्यालय के पीछे पड़ी नगर पालिका की जमीन पर नाप-तौल की। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता, अन्य स्टाफ, कानूनगो बाबूराम और लेखपाल शिवराज मौजूद रहे।






Leave a comment