उरई। भारतीय राजनीति के युग पुरुष अटल बिहारी बाजपेयी के देहावसान को लेकर कुठौंद कस्बे के पं. गंगाधर पाण्डेय श्रवण कुमार द्विवेदी डिग्री कालेज में संघ के कार्यकर्ताओं की शोक सभा गौतम त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें दो मिनट का सामूहिक मौन धारण करके अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान विजय चंद्र, डा. सुरेंद्र सिंह, राजकुमार त्रिपाठी, स्वदेश महाराज, अंकित शुक्ला, पवन शर्मा, अनिमेष, आदित्य, जसवीर, अनिल, हिमांचल, शेखर, देवेंद्र, रविंद्र, टिंकू महंत, हरेराम, गुडडू, कुलदीप, गौरव, भगवान, रामजी आदि मौजूद रहे।

Leave a comment