उरई। डकोर पुलिस ने राठ की ओर जा रहे तीन बालू से भरे ओवर लोड ट्रक पकड़कर सीज कर दिये हैं।
डकोर थाने के एसआई राजवीर सिंह रविवार को दिन में राठ रोड पर गश्त के लिए निकले। इस दौरान उक्त ओवर लोड ट्रक उनके हत्थे चढ़ गये। बालू भरे ट्रक पकड़े जाने की सूचना पुलिस ने खनिज विभाग को भी भेजी है। बताया जाता है कि बारिश के कारण खनन पर रोक लगा दी गई है। फिर भी खनन जारी है। जब भी ओवर लोड बालू ट्रक पकड़े जाते हैं पुलिस एमबी एक्ट में कार्रवाई करने के अलावा खनिज विभाग को भी सूचना देती है तांकि खनिज एक्ट में भी कार्रवाई हो सके। लेकिन अवैध खनन में मिली भगत होने की वजह से खनिज विभाग पुलिस की सूचना को नजर अंदाज कर देता है।






Leave a comment