उरई। रेलवे पुलिस ने ट्रेन यात्रियों के साथ जहर खुरानी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इनके पास से यात्रियों से ताड़े गये मोबाइल फोन, नगदी और उन्हें बेहोश करने वाला नशीला पाउडर बरामद हुआ है।
रेलवे पुलिस के स्थानीय थाने के एसओ बृजमोहन सैनी ने गिरफ्तार आरोपियों के नाम राजबाबू और आकाश उर्फ रामबाबू निवासीगण पुराना बाजार खरगूपुर जिला गोंडा बताये हैं। उन्होंने जानकारी दी कि दोनों आरोपी संदिग्ध हालत में प्लेटफार्म पर विचरण कर रहे थे। उनसे जब कड़ाई से पूंछतांछ की गई तो उन्होंनें जहरखुरानी की कई वारदातें कबूल कीं। तलाशी में दो मोबाइल, दो बैग, 130 ग्राम नशीला पाउडर और 5610 रुपये की नगदी पाई गई। राजबाबू के खिलाफ 3 और रामबाबू के खिलाफ एक मुकदमा पहले से रेलवे पुलिस में दर्ज है।






Leave a comment