उरई। रविवार को कालपी में राजमार्ग पर एक युवक की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। लगभग 2 बजे अपरान्ह हुई इस घटना को लेकर पुलिस की प्रारम्भिक छानबीन में युवक को जहर दिये जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। मुतक की पहचान हो गई है। पुलिस ने घटना के पीछे आशनाई का मामला होने का अंदाजा जताया है।
कस्बा कालपी में आज दोपहर बाद एक युवक के टरनन गंज चौराहे के पास रहस्यमयी परिस्थितियों में दम तोड़ देने की सूचना मिलने के बाद पुलिस का अमला मौके पर पहुंच गया। मृतक की जेब से दो मोबाइल फोन, 54 सौ रुपये नगद और अन्य कागजात मिले जिनसे पता चला कि वह उरई के बघौरा मोहल्ले का रहने वाला है जिसका नाम अफसर अहमद (30वर्ष) है। पुलिस ने उसके पास से बरामद मोबाइलों में आखिरी जिस नंबर पर बात हुई थी उसे डायल किया तो दूसरी तरफ से किसी लड़की की आवाज सुनाई दी। इस आधार पर पुलिस ने मामले के पीछे चारित्रिक कारण की लाइन के तहत जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment