जालौन-उरई। राष्ट्रीय तंबाखू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें चिकित्सकों ने लोगों को तंबाखू खाने से होने वाले शारीरिक नुकसान की जानकारी दी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. मुकेश राजपूत ने कहा कि तंबाखू के कारण ही केंसर जैसी घातक बीमारियां होती हैं। डा. सहन बिहारी गुप्ता ने कहा कि लोगों को अकाल मौत से बचने के लिए तंबाखू न खाने की शपथ लेनी चाहिए। इस मौके पर डा. योगेश आर्या, डा. एसबी गुप्ता, डा. कपिल गुप्ता, डा. राजीव दुबे, तृप्ति यादव, जनपद सलाहकार महेश कुमार आदि भी उपस्थित थे।

Leave a comment