जालौन-उरई। महिला पात्र गृहस्थी खाद्यान्न राशनकार्ड धारकों को पर्याप्त खाद्य सामग्री नही मिल पा रही है। जिसकी शिकायत केंद्रीय खाद्य एव रसद मंत्री को पत्र भेजकर की गई है।
समाज सेवी देवीदयाल वर्मा ने पत्र में मंत्री को अवगत कराया कि राशनकार्ड पर सामग्री कम मात्रा में दी जा रही है। जिससे गरीब परिवारों का भरण पोषण संभव नही है। उस पर तुर्रा यह है कि मंहगाई चरम सीमा पर है। कई पात्र लोगों के राशनकार्ड नही बन पा रहे हैं। उन्होंने मंत्री से प्रत्येक राशनकार्ड पर दो रुपये किलों की दर से 50 किलो गेंहूं व 3 रुपये प्रतिकिलों की दर से 30 किलो चावल दिलाने की भी मांग की।






Leave a comment