जालौन-उरई। तहसील परिसर के सभागार में उप जिलाधिकारी भैरपाल सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 108 शिकायतें पंजीकृत हुईं। इन शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया है।
पुलिस उपाधीक्षक संजय शर्मा भी उप जिलाधिकारी के साथ उपस्थित रहे। सर्वाधिक राजस्व विभाग की 29, विकास विभाग की 27, पुलिस की 16, पूर्ति विभाग की 13, बिजली विभाग की 6, समाज कल्याण विभाग की 4, नगर पालिका की 3, लोक निर्माण विभाग की 2, जल संस्थान की 2 और अन्य विभागों की 6 शिकायतें पंजीकृत की गईं। कोतवाल संजय गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक अजीत यादव व कमल सिंह, खण्ड विकास अधिकारी लोकनाथ राजपूत, डा. सहन बिहारी गुप्ता भी मौजूद रहे।

Leave a comment