उरई। सरस्वती ज्ञान मंदिर के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह के घर सोमवार की रात चोरों ने हाथ साफ कर दिये।
भूपेंद्र सिंह रामनगर में अजनारी रोड पर सहायक शासकीय अधिवक्ता के मकान में रहते हैं। चोर उनके यहां से 42 हजार रुपये की नगदी व एक सोने की अंगूठी ले गये। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौका मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है।






Leave a comment