उरई। कोंच नगर के अति व्यस्ततम नगर पालिका मुख्य बाजार इलाके में दो जेब कतरों को पकड़कर भीड़ ने मारते-मारते उनका भुर्ता बना दिया।
बताया गया है कि जेब कतरों में पता पूंछने के बहाने जबर्दस्ती एक बुजुर्ग को बाइक पर बैठा लिया और उसकी जेब साफ कर दी। जैसे ही बुजुर्ग को एहसास हुआ उसने चिल्लाना शुरू कर दिया जिसके बाद लोगों ने जेब कतरे को दबोच लिया और उन्हें मारते-मारते बेदम कर दिया।






Leave a comment