कदौरा- उरई। ससुराल में रह रहे युवक ने संदिग्ध अवस्था मे सल्फास खाकर आत्म हत्या की । मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

थाना क्षेत्र के ग्राम कानाखेड़ा निवासी सिद्धार्थ सिंह (35 वर्ष )   पुत्र लक्ष्मण प्रसाद  का विवाह 10 वर्ष पूर्व जखेला थाना कुरारा में पूनम के साथ हुआ था ।

मृतक 7 वर्ष से अपनी ससुराल में रहता था । वह अपने सगे सालों के साथ दिल्ली रेलवे स्टेशन में कैंटीन में काम करता था ।

विगत सप्ताह मृतक ससुराल आया था ।

मंगलवार को  शाम 5 वजे उसने सल्फास खा लिया और कदौरा आ कर बेरी रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप गिर गया।

मुहल्ले वालो ने एम्बुलेंस को फोन कर के उसको सी एच सी में पहुंचाया । ,

सी एच सी पहुचने के पहले ही वह दम तोड़ चुका था ।

 

Leave a comment