उरई। हाइवे पर आटा थाना क्षेत्र में बुधवार की रात कानपुर जा रहा एक ट्रक खराब खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में ड्राइवर और हैल्पर गंभीर रूप से घायल हो गये। बाद में ड्राइवर की उपचार के दौरान मौत हो गई।
आटा थाना क्षेत्र में चमारी नाला के पास गिटटी लादे बिना नंबर का एक ट्रक खराब हो जाने के कारण खड़ा हो गया था। देर रात झांसी से गिटटी लादकर जा रहा ट्रक यहां से गुजरा जिसका ड्राइवर अंधेरे में खड़े ट्रक को नही देख पाया। फलस्वरूप उसने अपनी गाड़ी पीछे से उस ट्रक में भिड़ा दी। हादसे में ड्राइवर चंद्रभान राजपूत (35वर्ष) निवासी बरनामा थाना समथर जिला झांसी और हैल्पर कुंदन राजपूत निवासी पहाड़गांव जालौन गंभीर रूप से घायल हो गये। खबर मिलने पर आटा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हाइवे की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन ड्राइवर चंद्रभान को बचाया नही जा सका। उसने जिला अस्पताल में उपचार शुरू होने के कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया।

Leave a comment