उरई। कदौरा थाना क्षेत्र में एक ट्रक पलट गया जिससे चालक-परिचालक सहित दो बच्चे बाल-बाल बच गये।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुवार को उदनपुर के पास एक ट्रक आगे वाले पहिए के पटरे टूट जाने से डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। ट्रक की स्पीड बेहद तेज बताई गई है।
हादसे में चालक राकेश सैनी (33वर्ष), हैल्पर विनोद (23वर्ष) व रोहित (5वर्ष) और राजू (4वर्ष) इन बच्चों को हल्की चोटें आईं। सभी हमीरपुर जिले के कुरारा थाने के सरसई गांव के निवासी हैं। बच्चों को उसका पिता राकेश लेकर आ रहा था। ट्रक पलटने की वजह से दो घंटे यातायात जाम रहा।






Leave a comment