उरई। कोतवाली क्षेत्र में जालौन रोड पर एक लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबकर एक बकरी की मौत भी हो गई।
गुरुवार को उरई से जालौन जा रहे लोडर के आगे बोहदपुरा के पास एक बकरी आ गई। जिससे हड़बड़ाकर ड्राइवर ने स्टेयरिंग काटी। इसमें रफ्तार तेज होने की वजह से लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया और बकरी भी उसके नीचे दबकर वही दम तोड़ गई।






Leave a comment