उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में औरैया रोड पर बाइक को बचाने के चक्कर में रोडवेज सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से भिड़ गई हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से कोई बड़ा हादसा नही हो सका।
बुधवार को उरई डिपो की गाड़ी इटावा से वापस आ रही थी। नैनापुर के पास एक बाइक से जा रहे तीन लोग उसके आगे चल रहे थे। अचानक एक गडढा पड़ जाने से बाइक गिर पड़ी। अगर ड्राइवर सतर्क न होता तो बस तीनों को रौंद डालती लेकिन ड्राइवर ने स्टेयरिंग घुमा दी। जिससे बस सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। हालांकि ड्राइवर ने फिर भी बस को होशियारी से संभाला जिससे किसी सवारी को कोई गंभीर चोट नही आई।






Leave a comment