उरई। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के अस्थि कलश लेकर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्रदेव सिंह शुक्रवार को सायं 4 बजे कालपी में यमुना पुल पर पहुंचेगें।
इस क्रम में कालपी के विभिन्न स्थानों पर लोगों को अस्थि कलश के दर्शन कराते हुए अटल जी की पुण्य यात्रा उसरगांव, आटा, उरई, एट से होते हुए गुजरेगी और झांसी से ओरछा पहुंचकर उनकी अस्थिया बेतवा में विसर्जित की जायेगीं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसके लिए अस्थि कलश यात्रा के रूट पर अटल जी की अंतिम स्मृति को प्रणाम करने के लिए व्यापक इंतजाम किये हैं।






Leave a comment