उरई। शुक्रवार की शाम भारी बारिश के दौरान बिजली गिरने से आटा थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गये। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आटा थाना क्षेत्र के ग्राम संदी में आज शाम तेज बारिश से बचने के लिए कुछ लोग बस स्टैंड पर जामा मस्जिद के पास महुआ के एक पेड़ के नीचे खड़े हो गये थे। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकी और महुआ के पेड़ पर गिर गई। जिसकी चपेट में आकर मानसिंह कुशवाहा (40वर्ष) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसके अलावा 75 वर्षीय हरचरन और उसके गड़ेरना निवासी रिश्तेदारों का एक 15 वर्षीय किशोर इसमें झुलस गये। बाद में कालपी के उप जिलाधिकारी और आटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस बुलवाकर मानसिंह कुशवाहा का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। जबकि घायलों को एक अन्य जीप से जिला अस्पताल भेजा गया।






Leave a comment