उरई। कुठौंद क्षेत्र में मिटटी के अवैध खनन में जुटे दबंग को पत्रकार को धमकाना मंहगा पड़ गया। एक माननीय की सरपरस्ती का गुमान चकनाचूर करते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ पत्रकार स्वदेश की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
कुठौंद क्षेत्र में नाहिली में बांध के पास कुठीला के दबंग भाजपा कार्यकर्ता ने नियमों को तांक पर रखकर खुदाई करके दर्जनों ट्रैक्टर मिटटी बेंच ली। इसके बाद उसके कदम कुठौंद कस्बे के मुख्य बाजार के तालाब की ओर मुड़ गये। जहां अतिक्रमण के इरादे से उसने पुराई के लिए मिटटी डलवानी शुरू कर दी। इसके कारण बरसात होने पर जल भराव का खतरा पैदा होते देख पत्रकार स्वदेश ने उसे टोका तो उसने पत्रकार को धमकी देने की जुर्रत कर डाली। इसे लेकर सभी पत्रकारों थाने पहुंच गये।
बताया जाता है कि बृजराज पर एक माननीय का भी वरदहस्त था जिसकी वजह से वह प्रशासन और पुलिस को कुछ न समझने का अंदाज दिखाता था। लेकिन पत्रकारों को आक्रोश देखने के बाद कुठौंद पुलिस ने उसकी सारी हेकड़ी नजर अंदाज करके उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।






Leave a comment