उरई। नदीगांव पुलिस ने शराब के दो तस्करों को मध्य प्रदेश से अवैध रूप से शराब लाते समय दबोच लिया।
नदीगांव के थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी को मध्य प्रदेश सीमा से अवैध शराब लाये जाने की सूचना मिली थी। उन्होंने कां. विपिन कुमार और रूप सिंह के साथ जाकर मुखबिर द्वारा बताई गई जगह पर गिदवासा में बावली मोड़ के पास घेराबंदी कर ली। जैसे ही तस्कर शराब लेकर गुजरे उन्होंने दबोच लिया। आरोपियों के नाम छोटेलाल निवासी भखरौल थाना नदीगांव और रामबहादुर उर्फ पप्पू निवासी भदेवरा थाना कोंच बताये गये हैं। इनके कब्जे से 45 देशी शराब के क्वार्टर बरामद किये गये हैं।






Leave a comment