उरई। शुक्रवार को देर शाम परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह अटल जी का अस्थि कलश लेकर बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी पहुंचे। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सहित प्रमुख भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलश की श्रद्धापूर्ण अगवानी की।
शुक्रवार को अटल जी की अस्थि कलश यात्रा निर्धारित समय से दो घंटे विलंब के साथ लगभग 6 बजे कालपी में यमुना सेतु पर पहुंची। परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह जिले में अस्थि कलश लेकर आये हैं। अटल जी के अस्थि कलश का रथ पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी अमर रहें के नारों से आसमान गुंजा दिया। क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन और अन्य भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अस्थि कलश पर फूल चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इसके बाद यमुना नदी से शुरू होकर कलश यात्रा मुन्ना फल पावर चौराहा, दयानंद बाल विद्या मंदिर, आर्यकन्या पाठशाला इंटर कालेज, विधायक जन संपर्क कार्यालय में कार्यकर्ताओं तथा नगर वासियों ने पुष्प चढ़ाकर अटल जी के महान व्यक्तित्व को याद किया। टरननगंज, ठक्करबापा इंटर कालेज होते हुए अस्थि कलश यात्रा उरई के लिए बढ़ गई है।
दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ अस्थि कलश यात्रा में उदय पिण्डारी, रविकांत द्विवेदी, पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, नगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय, अवधेश तिवारी, नरेंद्र द्विवेदी, सिद्धू तिवारी, शशिकांत सिंह चौहान, हरगोविंद चौहान, बाबा बालकदास, नवीन गुप्ता, संतोष गुप्ता, संदीप शर्मा, श्रीकांत पुरवार, राजन सिंह, राममिलन गुप्ता, सुशील कुमार, राजकुमार गुप्ता, राजू गौर आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कलश यात्रा की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए उप जिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सुबोध गौतम, उरई सीओ संतोष कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारीद्वय रणवीर सिंह और सर्वेश कुमार के अलावा, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। उरई के रास्ते में जोल्हूपुर, उसरगांव, आटा आदि स्थानों पर भी अस्थि कलश पर पुष्पार्पण के लिए लोगों की भीड़ जमा है। उरई में उनका अस्थि कलश कुछ देर भाजपा के स्टेशन रोड स्थित कार्यालय में रखा जायेगा। इसके बाद अस्थि कलश यात्रा झासी होते हुए ओरछा के लिए प्रस्थान करेगी। रास्ते में एट, पिरौना आदि स्थानों पर भी अस्थि कलश को श्रद्धांजलि अर्पित करने की तैयारी है।

Leave a comment