उरई। भाई-बहन के अमर प्रेम के प्रतीक रक्षा बंधन के पावन पर्व पर प्रदेश सरकार ने इस बार भी बहनों के लिए निःशुल्क बस यात्रा सुविधा की घोषणा की है।
रोडवेज के सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार के फैसले के तहत 25 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे से 26 अगस्त की मध्य रात्रि तक रोडवेज की सभी श्रेणी की बसों में महिला यात्रियों से कोई शुल्क नही लिया जायेगा। यह भी बताया गया कि रक्षा बंधन के त्यौहार के दौरान यात्रा का सुलभ और सुगम बनाने के लिए रोडवेज ने 24 अगस्त से 29 अगस्त तक अतिरिक्त बसों की भी व्यवस्था की है।






Leave a comment