कोंच। तीन दिन पूर्व ग्राम तीतरा खलीलपुर में एक बहशी अधेड़ ने छह बर्षीय बालक को बहला फुसला कर एकांत में ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक कुकृत्य कर डाला था। बच्च्े के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कृष्णाबाबू पुत्र झुन्नीलाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 377, 506 तथा 5/6 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। इसी के साथ कोतवाल देवेन्द्र सिंह के निर्देश पर एसआई वीरेन्द्र सिंह व सिपाही बबलू ने गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाल ने स्वयं जाकर मामले के बाबत गहराई से छानबीन करने और पीडि़त बालक से बातचीत के बाद मामले को सही पाया है। बच्चे का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया है।

Leave a comment