कोंच-उरई । दो महीने पुराने एक मामले में कोतवाली पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित दो लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत किया है। कृष्णाबाबू निवासी तीतरा खलीलपुर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गांव में रोड और खड़ंजा निर्माण को लेकर प्रधान महेन्द्रसिंह पुत्र शिरोमणि सिंह तथा जगन्नाथ पुत्र रामभरोसे यादव ने 2 जून को उसके साथ मारपीट करते हुये जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुये उसके साथ गाली गलौज की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भादंवि की धारा 325, 504, 506 तथा एससी/ एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a comment