कोंच-उरई । एक पैंतीस बर्षीय युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अकनीबा निवासी कृष्णकुमार (35) पुत्र ओमप्रकाश ने शुक्रवार की देर शाम अपने ही घर के कमरे में चादर से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त उसकी पत्नी रक्षाबंधन का त्योहार करने मायके गई हुई थी। बताते हैं कि मृतक सुबह दस बजे अपने कमरे में सोने चला गया और जब देर शाम तक उसका दरबाजा नहीं खुला तो परिजन उसे देखने कमरे में गये जहां उसका शव फांसी पर झूल रहा था। पुलिस के मुताबिक मृतक नशे का भी आदी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।






Leave a comment