
उरई । मध्यप्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए वहाँ के प्रशासन ने कमर कसनी शुरू कर दी है । शनिवार को भिंड के कलेक्टर आशीष कुमार गुप्ता और पुलिस अधीक्षक रूडोल्फ अलवारेस यहाँ पहुँचे । जालौन मध्यप्रदेश के भिंड का सीमावर्ती जिला है इसलिये भिंड के अधिकारी यहाँ के अपने समकक्षों से वार्ता कर सीमावर्ती क्षेत्र में असामाजिक तत्वों , अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की आवाजाही रोकने के लिए संयुक्त रणनीति बनाने आए थे । जिले के डी एम डॉ मन्नान अख्तर और एस पी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने भिंड के अधिकारियों को पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया । बैठक में पुलिस के सी ओ और सीमावर्ती थानों के इंचार्ज भी मौजूद रहे ।






Leave a comment