उरई । प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनिल कुमार श्रीवास्तव द्वितीय ने कहा है कि बार और बैंच के बीच अनन्योआश्रित संबंध है । बार के लिए बैंच महत्वपूर्ण है तो बैंच का भी अस्तित्व बार पर निर्भर है । वे शनिवार को जनपद न्यायाधीश सभाकक्ष में बार संघ द्वारा उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे ।

प्रशासनिक न्यायाधीश ने आश्वासन दिया है कि जनपद न्यायालय की रिक्तियों की पूर्ति शीघ्र हो जायेगी ताकि लोगों को त्वरित न्याय का उद्देश्य पूरा किया जा सके । इस बारे में वे मुख्य न्यायाधीश को अनुरोध पत्र भेजेंगे । जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार गुप्ता ने प्रशासनिक न्यायाधीश के लिए सम्मान समारोह आयोजित करने पर बार संघ का आभार जताया । अध्यक्षता जिला बार संघ अध्यक्ष करन सिंह राजपूत ने की । वरिष्ठ दीवानी अधिवक्ता रमाकांत द्विवेदी ने संचालन किया ।

इसके पहले वार संघ के पूर्व अध्यक्ष और साहित्यकार यज्ञदत्त त्रिपाठी ने स्वागत भाषण किया । देवेन्द्र वैद्य, कमर अहमद , लाजपत राय  आदि वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर जनपद के सभी अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों के साथ साथ कोंच व कालपी के बार संघ पदाधिकारी भी मौजूद थे । आभार प्रदर्शन बार संघ के सचिव अनुज शर्मा ने किया ।

Leave a comment